एक शैतान जो बन जाता है दानव

 वह शैतान जेल में कैद था तभी वह ऑफिसर से कहता है कि है ऑफिसर मेरी तबीयत खराब हो गई है मुझे डॉक्टर के पास ले चल। तभी वहां ऑफिसर होता है और बहुत से पूछता है कि क्या हुआ? शैतान कहता है कि मुझे डॉक्टर के पास ले चलो मेरे से सांस नहीं ली जा रही है। मैं मर जाऊंगा।



इतना कहकर वह शैतान बेहोश होने का नाटक करता है तब तक ऑफिसर दरवाजा खोल कर देखता है कि शैतान को क्या हो गया। वह जैसे ही उसे पूछता है कि ऐ उठ क्या हुआ तभी शैतान उसको पकड़ लेता है और ऑफिसर को मार डालता है। 


ऑफिसर को मारने के बाद जेल से भाग जाता है। और जंगल के अंदर चला जाता है। पुलिस की टीम चारों तरफ फैल जाती है और उस शैतान को ढूंढती है लेकिन पुलिस वाले शैतान को ढूंढ नहीं पाते हैं। भागते भागते शैतान जंगल के बहुत अंदर तक चला जाता है। वह भागते भागते बहुत थक जाता है इसलिए वह एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम करने लग जाता है। मैं बहुत भूखा था उसको भूख लग रही थी तभी उसकी नजर उसके सामने एक खरगोश पर पड़ती है।


तभी शैतान उस खरगोश को धीरे धीरे चलते हुए पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन खरगोश किसी के आने की आहट सुनकर वहां से भाग जाता है। लेकिन वह शैतान इतना भूखा था कि उस खरगोश को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहता था इसलिए वह खरगोश को बहुत दूर तक ढूंढता हुआ चला जाता है। वह शैतान खरगोश को ढूंढते हुए जंगल के बहुत अंदर तक चला जाता है उसे इतनी तेज भूख लग रही थी कि वह भूख को बर्दाश्त नहीं कर पाता है। वह कुछ आगे और जाता है तो वह देखता है कि विशाल विशाल गुफा उसके सामने दिखाई देती है।


वह शैतान गुफा को नीचे की ओर देखता है तो उसे एक मरा हुआ हिरन दिखाई देता है। शैतान इतना भूखा था कि वह किसी भी कीमत पर उस मरे हुए हिरण को खाना चाहता था इसलिए वह पेड़ की जड़ों को पकड़कर धीरे-धीरे उस गुफा के नीचे उतर जाता है। शैतान ने देखा उस हिरन के ऊपर कुछ नीले रंग की चीज है। उसने देखा कि इस गुफा में हिरण के अलावा और भी कोई है। वह गुफा के और भी अंदर जाने लगता है। गुफा के अंदर उसे एक बड़ा सा पत्थर दिखाई देता है उस पत्थर के बीच में एक और गोल पत्थर लगा होता है। तभी उस शैतान को एक अजीब सी आवाज सुनाई पड़ती है वह जैसे ही पीछे मुड़कर देखता है तो उसे एक नीले रंग की जो चीज है वह हिलती हुई दिखाई देती है।


उस चीज का आकार बहुत ही बड़ा था। शैतानों से भागने हीं वाला था कि वह नीली सी चीज शैतान को तुरंत पकड़ लेता है। वह खतरनाक चीज उस शैतान को मार देता है और उसके शरीर पर कब्जा करके एक भयानक सा दानव बन जाता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्यासी आत्मा का इंतकाम

श्रापित गुड़िया का आतंक